Class VII Hindi Revision Test from Vasant (कक्षा VII हिंदी वसंत से)
विषय-
पाठ 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के
पाठ 6 शाम एक किसान
पाठ 8 रहीम के दोहे
पाठ 9 एक तिनका
पाठ 10 खानपान की बदलती तस्वीर
पाठ 11 नीलकंठ
पाठ 12 भोर और बरखा
समय सीमा- 1 घंटा कुल अंक- 20
1. निम्नलिखित दोहे का भावार्थ अपने शब्दों में लिखें- 5
जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को, तउँ न छाँडती छोह।।
2. निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ अपने शब्दों में लिखें- 5
बरसे बदरिया सावन की।
सावन की, मन-भावन की।।
सावन में उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की।
उमड़-घुमड़ चहुँदिस से आया, दामिन दमकै झर लावन की।।
नन्हीं-नन्हीं बूँदन मेहा बरसे, शीतल पवन सुहावन की।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर! आनंद-मंगल गावन की ।।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपने शब्दों में दीजिए- 5x2=10
(i) 'नीलकंठ' पाठ में बड़े मियाँ कौन थे? उनका स्वभाव कैसा था?
(ii) स्थानीय भोजन पूरे देश में कैसे फैल गया?
(iii) 'शाम एक किसान' कविता में किसका वर्णन किया गया है?
(iv) 'एक तिनका' कविता से हमें क्या सीख मिलती है?
(v) 'हम पंछी उन्मुक्त गगन के' कविता से हमें पक्षियों के विषय में क्या जानकारी मिलती है?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद....🙏🏻🙏🏻🙏🏻