Class 7 Hindi Ch 13 veer kunvar Sinh (कक्षा VII हिंदी पाठ 13 वीर कुंवर सिंह)
1- वीर कुँवर सिंह का जन्म किस राज्य में हुआ?
उत्तर बिहार।
2- वीर कुँवर सिंह की युद्ध नीति कैसी थी?
उत्तर छापामार नीति।
3- वीर कुँवर सिंह किस वर्ष के विद्रोह में शामिल हुए थे?
उत्तर- 1857
4- वीर कुँवर सिंह की गुरिल्ला युद्ध नीति से परेशान कौन था?
उत्तर- अंग्रेज।
5- वीर कुँवर सिंह की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर- 26 अप्रैल 1858
6- वीर कुँवर सिंह ने अपना एक हाथ क्यों काटा और काटकर उस हाथ का क्या किया?
उत्तर- वीर कुँवर सिंह के हाथ में गोली लग गई थी। उसका ज़हर पूरे शरीर में न फैले इसलिए उन्होंने अपना हाथ काट दिया था और काटकर उसे गंगा नदी में फेंक दिया था।
7- पाठ में आई किन घटनाओं से पता चलता है कि वीर कुँवर सिंह वीर, साहसी उदार एवं साहसी व्यक्ति थे?
उत्तर- वीर कुँवर सिंह के साहस की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। 13 अगस्त, 1857 को जब कुँवर सिंह की सेना जगदीशपुर में अंग्रेजों से परास्त हो गई तो उन्होंने साहस नहीं छोड़ा और स्वतंत्रता प्राप्ति के युद्ध की योजना बनाने की तैयारियों में लग गए। वीर कुँवर सिंह वीर होने के साथ – साथ स्वाभिमानी भी थे। जब वे शिवराजपुर से गंगा पार करते हुए जा रहे थे तो डगलस की गोली का निशाना बन गए। उनके हाथ पर गोली लगी। तब उन्होंने अपना हाथ ही काटकर गंगा में बहा दिया। वीर कुँवर सिंह का स्वाभाव अत्यधिक उदार था। वे किसी भी व्यक्ति से जातिगत भेदभाव नहीं करते थे।
8- वीर कुँवर सिंह का स्वतंत्रता प्राप्ति में क्या योगदान है?
उत्तर- वीर कुँवर सिंह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक थे। उन्होंने बिहार में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह किया और आरा, बनारस, गाजीपुर व आजमगढ़ में अंग्रेजी सेना को कड़ी टक्कर दी। गुरिल्ला युद्ध रणनीति अपनाकर उन्होंने कई सफल युद्ध लड़े। गंगा नदी पार करते समय घायल होने पर उन्होंने अपना हाथ काटकर गंगा को समर्पित कर दिया। 26 अप्रैल 1858 को वीरगति प्राप्त करने तक वे मातृभूमि के लिए संघर्षरत रहे। उनका साहस और बलिदान सदा प्रेरणादायक रहेगा।
super best website
जवाब देंहटाएं