कक्षा VI हिंदी कक्षा परीक्षा-1
पाठ्यक्रम-
पाठ १ मातृभूमि, पाठ २ गोल, पाठ ३ पहली बूँद
व्याकरण
1- भाषा और व्याकरण
2- चित्र वर्णन
कक्षा VI हिंदी
पुनरावृत्ति परीक्षा- 1
दिनांक पूर्णांक- 20
1- निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ अपने शब्दों में कीजिए- 1x5=5
ऊँचा खड़ा हिमालय आकाश चूमता है,
नीचे चरण तले झुक, नित सिंधु झूमता है।
गंगा यमुन त्रिवेणी, नदियाँ लहर रही हैं।
जगमग छटा निराली, पग पग छहर रही हैं।
2- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपने शब्दों में दीजिए- 5x1=5
(i) मेजर ध्यानचंद किस खेल के लिए प्रसिद्ध हैं?
(ii) ‘मातृभूमि' कविता किसने लिखी है?
(iii) पाठ ‘पहली बूँद' में काली पुतली किसे कहा गया है?
(iv) मेजर ध्यानचंद किस ओलम्पिक में कप्तान बने?
(v) “बजा नगाड़े जगा रहे हैं, बादल धरती की तरुणाई” इस पंक्ति में नगाड़े बजाने से क्या तात्पर्य है?
3- दिए गए तथ्यों को पढ़कर सही तथा गलत बताएँ- 5x1=5
(i) वर्ण को ध्वनि भी कह सकते हैं।
(ii) हर भाषा के नियम अलग-अलग होते हैं।
(iii) मौखिक रूप की तुलना में लिखित रूप प्रधान होता है।
(iv) भाषा सीखने का अर्थ है-उस भाषा के वाक्यों को रट लेना।
(v) भाषा का उद्देश्य है- बातचीत या संप्रेषण।
4- निम्नलिखित चित्र को देखकर एक लघु कथा तैयार करें। अथवा पाँच वाक्य लिखें। 5
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद....🙏🏻🙏🏻🙏🏻