पाठ 2 जनक और जनकपुर
1. राजमहल से निकल कर महर्षि विश्वामित्र किस ओर बढ़े?
2. आश्रम पहुँचने के लिए उन्हें क्या पार करना था?
3. उन्होंने रात में कहाँ विश्राम किया?
4. विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को कौन सी विद्याएँ सिखाईं?विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को 'बला-अतिबला' नामक विद्याएँ सिखाईं|
5. विश्वामित्र ने दोनों भाइयों को किससे खतरे की बात बताई ?
6. राक्षसी के डर से उस वन का क्या नाम पड़ गया था ?
7. राम ने महर्षि की आज्ञा मान कर क्या किया ?
8. किसके बाण से तड़का की मृत्यु हो गई ?
9. विश्वामित्र ने दोनों राजकुमारों को भेट में क्या दिया ?
10. सुबह उठने के बाद जंगल कैसा लग रहा था ?
11. आश्रम पहुँचने के बाद विश्वामित्र ने क्या किया ?
12. आश्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी विश्वामित्र ने किसे सौंप दी थीं?
राजमहल से निकल कर महर्षि विश्वामित्र सरयू नदी की ओर बढ़े|
2. आश्रम पहुँचने के लिए उन्हें क्या पार करना था?
आश्रम पहुँचने के लिए उन्हें नदी पार करना था|
3. उन्होंने रात में कहाँ विश्राम किया?
उन्होंने रात में नदी तट के पर ही विश्राम किया|
4. विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को कौन सी विद्याएँ सिखाईं?
5. विश्वामित्र ने दोनों भाइयों को किससे खतरे की बात बताई ?
विश्वामित्र ने दोनों भाइयों को राक्षसी ताड़का से खतरे की बात बताई |
6. राक्षसी के डर से उस वन का क्या नाम पड़ गया था ?
राक्षसी के डर से उस वन का नाम 'ताड़का वन' पड़ गया था |
7. राम ने महर्षि की आज्ञा मान कर क्या किया ?
राम ने महर्षि की आज्ञा मान कर धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई और उसे एक बार खींचकर छोड़ा |
8. किसके बाण से तड़का की मृत्यु हो गई ?
राम का एक बाण ताड़का के ह्रदय में लगा और उसकी मृत्यु हो गई |
9. विश्वामित्र ने दोनों राजकुमारों को भेट में क्या दिया ?
विश्वामित्र ने दोनों राजकुमारों को भेंट में सौ तरह के नए अस्त्र-शस्त्र दिए| उनका प्रयोग करने की विधि बताई और उनका महत्व समझाया|
10. सुबह उठने के बाद जंगल कैसा लग रहा था ?
सुबह उठने के बाद जंगल बदला हुआ था| अब वह ताड़का वन नहीं था क्योंकि ताड़का नहीं थी| भयानक आवाज़ें गायब हो चुकी थीं| चिड़ियों की चहचहाहट थी| शांति थी|
11. आश्रम पहुँचने के बाद विश्वामित्र ने क्या किया ?
आश्रम पहुँचने के बाद विश्वामित्र ने यज्ञ की तैयारी करना शुरू किया|
12. आश्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी विश्वामित्र ने किसे सौंप दी थीं?
आश्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को सौंप दी थीं|
13. राम और लक्ष्मण ने यज्ञ पूरा होने तक क्या निर्णय लिया था?
14. अनुष्ठान के अंतिम दिन क्या हुआ ?
15. ताड़का के पुत्र का क्या नाम था ?
राम और लक्ष्मण ने यज्ञ पूरा होने तक न सोने का निर्णय लिया था |
14. अनुष्ठान के अंतिम दिन क्या हुआ ?
अनुष्ठान के अंतिम दिन अचानक भयानक आवाज़ों से आसमान भर गया। सुबाहु और मारीच ने राक्षसों के दल-बल के साथ आश्रम पर धावा बोल दिया।
15. ताड़का के पुत्र का क्या नाम था ?
ताड़का के पुत्र का मारीच था |
अर्धवार्षिक परीक्षा बाल रामायण 2024-25
प्रश्न 1. राम के विवाह के बाद राजा दशरथ के मन में क्या इच्छा थी?
उत्तरः राम के विवाह के बाद राजा दशरथ के मन में राम के राज्याभिषेक करने की इच्छा थी।
प्रश्न 2. राज्याभिषेक की घोषणा के समय भरत और शत्रुघ्न कहाँ थे?
उत्तरः राज्याभिषेक की घोषणा के समय भरत और शत्रुघ्न अपने नाना कैकेयराज के यहाँ गए थे।
प्रश्न 3. राम के किन गुणों से सभी प्रभावित थे?
उत्तर: राम की विद्वता, विनम्रता तथा पराक्रम से सभी प्रभावित थे।
प्रश्न 4. मंथरा कौन थी?
उत्तरः मंथरा रानी कैकेयी की मुँहलगी दासी थी।
प्रश्न 5. कैकेयी ने दशरथ से कितने वर माँगे थे?
उत्तरः कैकेयी ने दशरथ से दो वर माँगे थे।
प्रश्न 6 कैकेयी के दो वरदान क्या थे?
उत्तर- पहला- भरत के लिए राजगद्दी।
दूसरा राम को चौदह वर्ष का वनवास।
प्रश्न 7 रानी कैकेयी ने राम, सीता और लक्ष्मण को वन-गमन के समय क्या दिया?
उत्तर- रानी कैकेयी ने राम, सीता और लक्ष्मण को वन-गमन के समय वल्कल वस्त्र पहनने को दिए।
प्रश्न 8 रानी कैकेयी ने दशरथ के बारे में सुमंत से क्या कहा?
उत्तर- रानी कैकेयी ने राजा दशरथ के बारे में सुमंत से कहा कि वे राम के राज्याभिषेक के उत्साह में सारी रात जागते रहे हैं और बाहर आने से पहले राम से कुछ बात करना चाहते हैं।
प्रश्न 9 मुनि वशिष्ठ क्यों क्रोधित हो गए?
उत्तरः सीता को तपस्विनी देश में देखकर मुनि वशिष्ठ क्रोधित हो गए।
प्रश्न 10 अयोध्या की सीमा पर पहुँचकर राम ने क्या किया?
उत्तर- अयोध्या की सीमा पर पहुँचकर राम ने मुड़कर अपनी भूमि को प्रणाम किया और कहा- हे माता मातृभूमि अब चौदह वर्ष बाद ही आपके दर्शन हो सकेंगे।
प्रश्न 11 राम-लक्ष्मण तथा सीता श्रृंगवेरपुर गाँव में किसके अतिथि बनकर रहे?
उत्तर- शृंगवेरपुर गाँव में निषादराज गुह ने राम का स्वागत किया। वे निषादराज गुह के अतिथि बनकर रहे।
प्रश्न 12- सीता ने जंगल जाने के लिए क्या तर्क दिया?
उत्तर- सीता ने तर्क दिया- "मेरे पिता का आदेश है कि मैं छाया की तरह हमेशा आपके साथ रहूँ।"
प्रश्न 13- राजा दशरथ राम का राज्याभिषेक क्यों करना चाहते थे?
उत्तर- राजा दशरथ बूढ़े हो चले थे। उन्होंने राम को साम्राज्य के काम-काज में शामिल करना शुरू कर दिया था। राम इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभा रहे थे। प्रजा भी उन्हें चाहती थी इसलिए राजा दशरथ राम का राज्याभिषेक करना चाहते थे।
प्रश्न 14- राम के राज्याभिषेक की खबर सुनकर मंथरा क्यों जलभुन गई?
उत्तर- मंथरा रानी कैकेयी की मुँहलगी दासी थी। कैकेयी का हित उसके लिए सर्वोपरि था। वह रानी से बहुत अधिक प्रेम करती थी। रानी भी उसे बहुत मानती थी। राम का राज्याभिषेक मंथरा को कैकेयी के विरुद्ध एक षड्यंत्र लगा। इस कारण वह राज्याभिषेक की खबर सुनकर जलभुन गई।
प्रश्न 15- मंथरा ने रानी कैकेयी को क्या बात समझाई ?
उत्तर- मंथरा ने रानी कैकेयी को यह बात कही कि तुम्हारे सुखों का अंत होने वाला है। महाराज दशरथ ने कल सुबह राम का राज याभिषेक करने का निर्णय लिया है। यदि राम राजा बने तो भरत उनके दास हो जाएँगे और उन्हें स्वयं कौशल्या की दासी बनना पड़ेगा। अतः अच्छा यही है कि वह दशरथ से समय रहते दो वचन माँग लें। वही वचन जिसे देने का संकल्प उन्होंने पहले दिया था। पहले वचन में भरत के लिए राजगद्दी तथा दूसरे वचन में राम के लिए 14 वर्ष का वनवास माँगने की सलाह मंथरा ने कैकेयी को दी।
प्रश्न 16 मंथरा ने रानी कैकेयी को क्या उपाय बताया?
उत्तर- मंथरा ने रानी कैकेयी से कहा कि वह मैले कपड़े पहनकर कोप भवन में चली जाएँ। महाराज आएँ तो उनकी ओर मत देखना, बात मत करना। वे तुम्हारा दुख नहीं देख सकेंगे। जब वे मनाने लगें बस उसी समय पिछली बात याद दिलाकर दोनों वचन भाँग लेना।
प्रश्न 17- कैकेयी ने राम से क्या कहा?
उत्तर- कैकेयी ने राम से कहा कि महाराज दशरथ ने उन्हें एक बार दो वरदान दिए थे। उसने कल रात उनसे दोनों वरदान माँग लिए, अब वे दिए हुए वचन से पीछे हट रहे हैं। यह रघुकुल के रीति के विरुद्ध है। मैं चाहती हूँ कि राज्याभिषेक भरत का हो और राम को चौदह वर्ष का वनवास हो। महाराज यह बात तुमसे नहीं कह पा रहे हैं।
प्रश्न 18 राम ने क्या-क्या तर्क देकर सीता को वन जाने से रोकना चाहा? और सीता ने राम के साथ वन जाने के लिए क्या तर्क दिया?
उत्तर- राम ने सीता को साथ वन न जाने के लिए तर्क देते हुए समझाया कि वन का जीवन बहुत कठिन है। वहाँ न तो रहने का ठिकाना होता है और न ही अच्छा भोजन मिल पाता है। वहाँ कदम-कदम पर कठिनाइयाँ खड़ी होती रहती हैं। आप महलों में पली हैं। अतः आप महल में ही रहिए। सीता ने राम के साथ वन जाने के लिए तर्क देते हुए कहा कि मुझे पिता जी ने आदेश दिया था कि मैं छाया की भाँति सदा आपके साथ रहूँ। इसलिए मैं आपके साथ वन जाऊँगी।
प्रश्न 19. राम के वन-गमन के दृश्य का वर्णन करें?
उत्तर- राम-लक्ष्मण और सीता जब सबसे अनुमति लेकर वन गमन को निकले तो नगरवासी भी उनके रथ के पीछे दौड़ने लगे। राजा दशरथ और कौशल्या भी उनके पीछे-पीछे गए। उन सबकी आँखों में आँसू थे। पुरुष, महिलाएँ, बूढ़े, जवान, बच्चे उनके पीछे-पीछे मीलों तक नंगे पाँव दौड़ते रहे। यह देखकर राम भावुक हो गए। उन्होंने सुमंत से रथ और तेज चलाने को कहा ताकि लोग थककर उनके पीछे-पीछे आना बंद कर दें।
प्रश्न 20. वन जाने से पूर्व जब राम पिता से आशीर्वाद लेने गए तो उन्होंने क्या कहा?
उत्तर- जब राम वन जाने से पहले पिता से आशीर्वाद लेने पहुँचे तब राजा दशरथ ने कहा-पुत्र मेरी मति मारी गई है। मैं वचनबद्ध हूँ। ऐसा निर्णय करने के लिए विवश हूँ। पर तुम्हारे ऊपर कोई बंधन नहीं है। मुझे बंदी बनाकर राजपाट सँभालो। यह राज सिंहासन तुम्हारा है। केवल तुम्हारा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद....🙏🏻🙏🏻🙏🏻